26 नवंबर को BSP के डायरेक्टर इनचार्ज करेंगे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, सौंदर्यीकरण पर CGM ए.बी. श्रीनिवास के साथ बैठक

SHARE:

भिलाई/​एससी/एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन ने टाउनशिप जीएम प्रभारी को सौंपा मांग पत्र, समय सीमा में काम पूरा करने का मिला आश्वासन
​भिलाई (डिजिटल डेस्क)। भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पंजीयन क्र.-6976) ने आगामी संविधान दिवस की तैयारियों को लेकर पहल तेज कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (CGM In-charge) श्री ए. बी. श्रीनिवास से मुलाकात की और डॉ. अंबेडकर प्रतिमा एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की।
​संविधान दिवस पर होगा भव्य आयोजन
​बैठक के दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने जानकारी दी कि आगामी 26 नवंबर 2026 (संविधान दिवस) को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के डायरेक्टर इनचार्ज शिरकत करेंगे।
​कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए एसोसिएशन ने प्रबंधन से मांग की है कि परिसर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सभी शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
​इन प्रमुख कार्यों को पूरा करने की मांग
​प्रकाश व्यवस्था: प्रतिमा और आसपास के पूरे क्षेत्र में पर्याप्त एवं आकर्षक लाइटिंग।
​ग्रीनरी व लैंडस्केपिंग: हरियाली बढ़ाने के लिए परिसर में बॉटल पाम ट्री की रोपाई।
​सिविल वर्क: फर्श पर गुणवत्तापूर्ण टाइल्स एवं ग्रेनाइट लगाना।
​एंट्री व एग्जिट: डॉ. अंबेडकर सांस्कृतिक एवं खेल परिसर में सुव्यवस्थित प्रवेश व निकास द्वार का निर्माण।
​पेयजल सुविधा: परिसर में आने वाले लोगों के लिए सुचारू पेयजल व्यवस्था।
प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी श्री ए. बी. श्रीनिवास ने आश्वस्त किया कि 26 नवंबर की तय समय-सीमा से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य पहले से ही प्रबंधन के संज्ञान में हैं और इन्हें प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है।
​
​इस महत्वपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के कई प्रमुख मे
​कोमल प्रसाद (अध्यक्ष)
​उत्तम मंडावी (कार्यकारी अध्यक्ष)
​विजय कुमार रात्रे (महासचिव)
​कुमार भारद्वाज एवं वेद प्रकाश सूर्यवंशी (उपाध्यक्ष)
​परमेश्वर लाल कुर्रे (संगठन सचिव)
​कालीदास बघेल (जोनल सचिव)
​अनिल कुमार खेलवार (कोषाध्यक्ष)
सहित पदाधिकारी मौजूद रहे:

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें