गांधी जयंती पर ‘स्वच्छता संदेश’ को मुंह चिढ़ाती तस्वीरें, डस्टबिन के नीचे बिखरा कचरा, नगर पंचायत बेखबर

SHARE:

​पाटन /​राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर जहाँ एक ओर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पाटन नगर पंचायत क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड के मुख्य मार्ग से आई तस्वीरें दावों की पोल खोल रही हैं। जहां कुछ कदमो की दूरी पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व:इंदिरा गाँधी की प्रतिमा भी स्थापित है.ऐसे मे सफाई व्यवस्था का यह हाल.
​मुख्य मार्ग पर रखे कचरा पात्र (डस्टबिन) के ठीक नीचे गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है।
कचरा पात्र खाली होने या सही रखरखाव न होने के कारण लोग कचरा बाहर फेंक रहे हैं, जिससे पूरे मार्ग पर प्लास्टिक, पन्नी और अन्य अपशिष्ट फैले हुए हैं। आलम यह है कि आवारा मवेशी और कुत्ते इस कचरे में मुंह मारते नजर आ रहे हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

मुख्य मार्ग होने के बावजूद डस्टबिन को वार्ड मे आने वाले सफाई कर्मचारी द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती। गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय अवसर पर भी प्रशासन और स्वच्छता विभाग की इस अनदेखी से स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है।
​उठते गंभीर सवाल, ​क्या स्वच्छता अभियान केवल नारों और आयोजनों तक ही सीमित रह गया है?

​मुख्य मार्ग पर फैली इस गंदगी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
​स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस स्थान की सफाई कराई जाए और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें