सेवा सेतु शिविर में व्यवस्था की खुली पोल, खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन में पीने के पानी के लिए तरसते रहे लोग

SHARE:

पाटन/ पाटन के खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन, अटारी में आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान शिविर’ में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान कराने पहुँचे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शिविर में पहुँचे नागरिकों के लिए पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। पानी के कैंपर तो रखे गए थे, लेकिन वे खाली पड़े रहे, जिसके कारण लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान होते नजर आए।


वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि लोग खाली पड़े पानी के डब्बों को झुका-झुकाकर पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी और व्यवस्था की इस अनदेखी के कारण शिविर में आए लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की मांग की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें