प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी द्वारा “AI और आधुनिक पत्रकारिता” पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

SHARE:

​कुम्हारी। प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के तत्वावधान में बुधवार को वार्ड प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारिता पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय “AI और आधुनिक पत्रकारिता विश्वसनीयता, अवसर, चुनौतियाँ और बदलती भूमिका” था। ​इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बदलते दौर में डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के निष्पक्ष एवं जिम्मेदार उपयोग से पत्रकारों को अवगत कराना था। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा उपस्थित हुईं। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला में ​आधुनिक पत्रकारिता और AI में भविष्य की चुनौतियों विषय में वक्तव्य देने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में न्यूज़ 24 एवं लल्लूराम डॉट कॉम के एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल तथा सीजी बॉक्स न्यूज पोर्टल के संपादक देवेश तिवारी शामिल हुए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में आधुनिक पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया तथा AI से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। ​वक्ता मनोज सिंह बघेल एवं देवेश तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि तकनीक के साथ-साथ विश्वसनीयता और नैतिकता अत्यंत आवश्यक है यहीं नही उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि AI और डिजिटल क्रांति ने समाचार संकलन, डेटा विश्लेषण और भाषा-संपादन की गति को तो बढ़ाया है, लेकिन इन सब मे तथ्य-जांच, स्रोतों की विश्वसनीयता, मानवीय विवेक और गोपनीयता जैसे मूलभूत सिद्धांतों का पालन हमेशा सर्वोपरि रहना चाहिए। तकनीक का उपयोग सदैव जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। तकनीक के भरोसे काम आसान जरूर हो जाता है लेकिन पत्रकार की सोच, लेखन क्षमता धीरे धीरे क्षीण भी होती जाती है। अतः पूर्णतः AI के भरोसे किसी भी तरह के खबर और सम्पादन से बचना चाहिए हमे पूर्व की तरह ही मेहनत करनी होगी ताकि हमारे लेखन और वैचारिक क्षमता में फर्क ना पड़े। आयोजन में उपस्थित पत्रकारों ने अतिथि वक्ताओं से सवाल भी किए जिसका जवाब उनके द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान शॉल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया गया। वहीं वक्ताओं द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन में प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर ने कहा कि विगत कई वर्षों से इस तरह की कार्यशाला क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है जिससे पत्रकारों को अपने कार्य मे सहयोग मिल सके और वे बेहतर पत्रकारिता कर सकें। इस आयोजन में स्थानीय पत्रकारों के अलावा दुर्ग, भिलाई, पाटन एवं रायपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार उपस्थित थे साथ ही कुछ निजी विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु पत्रकारों ने भी आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब संरक्षक डॉ. मोहन आनंद ने की संचालन रविन्द्र थापा एवं अजय यादव ने की ​इस अवसर पर प्रेस क्लब कुम्हारी के संरक्षक डॉ. मोहन आनंद वाधवानी, रविन्द्र थापा, अनुज शुक्ला, अजय यादव, राकेश सोनकर, दिनेश राजपूत, ध्रुव कुमार नायक, शैलेन्द्र साहू, ऋषि साहू, शैलेन्द्र खरे, राजेन्द्र शाह सहित स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें