बाढ़ के बीच ‘देवदूत’ बने एसडीएम उत्तम ध्रुव, सहयोगी बने तहसीलदार मनोज गुप्ता,अतिरिक्त तहसीलदार मनोज रस्तोगी व अमलेश्वर थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान,मासूम बच्ची को खुद रेस्क्यू कर बचाया

SHARE:

पाटन। बाढ़, बारिश और जलभराव के बीच प्रशासन का मनवीय चेहरा सामने आया है। एसडीएम उत्तम ध्रुव खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरे और मुश्किल हालात में फंसी एक मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

बाढ़ के पानी के बीच फंसी बच्ची को देखकर एसडीएम उत्तम ध्रुव ने मौके की गंभीरता को समझते हुए खुद रेस्क्यू में उतरकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची के प्रति उनका ममत्व और संवेदनशीलता भी देखने को मिली। एसडीएम ने बच्ची को अपनी गोद में लेकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

बाढ़ में फंसे 15 परिवारों को भी सुरक्षित निकाला

एसडीएम उत्तम ध्रुव के साथ तहसीलदार मनोज गुप्ता,अतिरिक्त तहसीलदार मनोज रस्तोगी अमलेश्वर थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान भी राहत एवं बचाव अभियान में जुटे रहे। दोनों अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ईंट भट्ठे में काम कर रहे करीब 15 परिवारों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई की।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, खुद संभाली कमान

बाढ़ के कहर के बीच अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और प्रभावित लोगों के बीच जाकर राहत-बचाव कार्य में शामिल होने से प्रशासन की सक्रियता सामने आई। लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ ही राहत शिविर, भोजन और रहने की व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।

बारिश और बाढ़ के बीच प्रशासन का यह रेस्क्यू अभियान लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दे रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें