दुर्ग। एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय के स्वप्नदृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर दुर्ग बस स्टैंड के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्री श्याम शर्मा,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात शाम को जिला भाजपा कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को ऐसी वैचारिक दिशा दी, जिसमें समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण केंद्र में रहा। उनका एकात्म मानववाद केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का दर्शन है। उन्होंने अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का मार्ग दिखाया।
श्री कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रनिष्ठा, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उनकी जयंती हमें राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी भारतीय समाज और राजनीति को नई दिशा देने वाले हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए हम ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जहां विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे।
आयोजित कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक राठी, जिला मंत्री श्री शैलेंद्र शैंडे, कार्यालय मंत्री श्री सैयद आसिफ अली, श्री रितेश शर्मा, श्री रजनीश श्रीवास्तव, श्री राजेश सिंह राजपूत, श्री तेखन सिन्हा, श्री बंटी चौहान श्री मनोज सोनी, श्री वीरेंद्र तन्ना, श्री राजेश शुक्ला, श्री गौरव शर्मा, श्री आशुतोष यादव, श्री अनूप सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









