भिलाई में नवरात्रि की पंचमी पर भव्य आयोजन: सेक्टर-05 सार्वजनिक दुर्गा समिति में फलों से हुआ माता रानी का अलौकिक श्रृंगार

SHARE:

​भिलाई नगर / भिलाई नगर के सेक्टर-05 स्थित सार्वजनिक दुर्गा समिति इस वर्ष अपना 14 वाँ दुर्गोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना रही है। नवरात्रि की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर समिति की ओर से माता रानी का फलों से एक अत्यंत भव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसने पंडाल में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

​समिति के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पंचमी तिथि पर देश भर के विभिन्न ऐतिहासिक देवी मंदिरों और दुर्गा उत्सव समितियों की तर्ज पर माता रानी का विशेष रूप से ताजे और मौसमी फलों से श्रृंगार किया गया। फलों की भीनी-भीनी खुशबू और उनकी प्राकृतिक सुंदरता से सजी माता रानी की प्रतिमा बेहद मनमोहक लग रही थी।
​
​अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने आगे बताया कि पंचांग के अनुसार नवरात्रि की पंचमी तिथि जगत जननी माँ दुर्गा के पाँचवें स्वरूप माँ स्कंदमाता को समर्पित होती है। इस पावन दिन माँ स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता को पीले व मौसमी फल और केले का भोग लगाना तथा उन्हीं फलों से उनका श्रृंगार करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।
​
​भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए सेक्टर-05 के इस दुर्गा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। माता रानी के इस अलौकिक रूप के दर्शन कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और जय मातारानी के उद्घोष से पूरा पंडाल गूँज उठा। समिति के सभी सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें