भिलाई, छत्तीसगढ़ — सुपेला घड़ी चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में एकत्र महिलाओं ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया और “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के एक कथित सांसद द्वारा छात्राओं के शोषण से जुड़े मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सुपेला मंडल अध्यक्ष दीपक भौंडेकर, मंडल मोर्चा अध्यक्ष यशोदा सहित सुपेला मंडल के सभी निष्ठावान पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।









