सपोस में सामाजिक सद्भावना बैठक संपन्न: समाज से अस्पृश्यता, नशाखोरी और धर्मांतरण खत्म करने का आह्वान

SHARE:

कमलेश डडसेना की रिपोर्ट —–

​पिथोरा (छत्तीसगढ़)/विकास खंड पिथोरा के ग्राम सपोस स्थित महंत निवास में महत्वपूर्ण सामाजिक सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा आयोग अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री सुधीर गौतम, सामाजिक सद्भाव के सह-संयोजक एवं मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्र प्रचारक डॉ. सुरेंद्र जी, राजिम विभाग प्रचारक श्री ठाकुर राम साहू तथा अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी.एल. कोसरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​बैठक में उपस्थित अतिथियों ने समाज में सामाजिक समरसता, एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा किए।
​
​बैठक के दौरान सभी समाजों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने और समाज में फैली कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया:
​सामाजिक बुराइयों, अस्पृश्यता (छुआछूत), नशाखोरी और धर्मांतरण जैसी सामाजिक समस्याओं पर रोक लगाने का संकल्प लिया गया।
​ समाज की सद्भावना और माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की हिदायत दी गई।
आपसी प्रेम, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया गया।
​
​कार्यक्रम में अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी.एल. कोसरिया ने बताया कि महासभा द्वारा पूरे भारतवर्ष में सामाजिक समरसता और सद्भाव स्थापित करने के लिए किस प्रकार निरंतर कार्य किए जा रहे हैं.
​इस अवसर पर बसना के श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सपोस के ग्राम सरपंच श्री किशोरचंद बघेल, गौ सेवा अध्यक्ष कमलेश डड़सेना, सतनामी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मार्कंडेय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश मधुकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल रात्रे, संत सफेद दास रात्रे, संत गोपालदास, संत हीरालाल ओगरे, संत ऋतुदास, लखन रात्रे, मनोज कोसरिया, छबिलाल कोसरिया भंडारी और गणपत कोसरिया सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें