सेलूद में भाजपा नेता एवं पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर का पेड़ से लटकता मिला शव,मर्ग कायम कर मामले की जांच मे जुटी पुलिस

SHARE:

उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलूद में भाजपा नेता एवं पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर का शव पेड़ से लटकता पाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेलूद के बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के पास मंदिर परिसर में एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना उतई पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। तथा जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें