सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भिलाई-3 चरोदा वार्ड क्रमांक 11 शांतिपारा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भिलाई-3 चरोदा वार्ड क्रमांक 11 शांतिपारा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रो से जुड़े बच्चे उनकी माता और महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन रंगोली, पोषण आहार, बिंदी लगाओ, मोमबत्ती जलाओ चित्रकला जैसे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती सुषमा जेठानी, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, श्रीमती राधा वर्मा,महिला आरोग्य समिति के अध्यक्ष श्रीमती चंचल साहू, महिला मोर्चा महामंत्री रीना चंद्राकर, शकुन देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुलशन ढिंनढ़े, शिंदे मैडम, पुष्पा विश्वकर्मा,अंजलि महिलांग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार, गोद भराई के साथ-साथ थाना पुरानी भिलाई के द्वारा साइबर जागरूकता के बारे में भी संदेश दिया गया। अतिथिय उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मोहल्ला स्तर पर प्रथम इकाई है जिसके द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करती हैं और प्रत्यक्ष लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं। केंद्र में पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, पौष्टिक थाली एवं खिलौना बैंक भी रखा गया था। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी प्रभारी श्रीमती अनीता साहू श्रीमती शीला वर्मा, मितानिन गणेसी सेन दीपा विश्वकर्मा, रामहिन ठाकुर, राधा वर्मा, चंचल साहू, सरस्वती निषाद, सरिता साहू, प्रभावती,
पुष्पा विश्वकर्मा सहित बच्चे एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें