श्रीराज मानस संघ धमतरी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में त्रिदिवसीय भव्य आवासीय मानस व्याख्यान मंथन कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26, 27, 28 जून 2026 दिन शुक्र, शनि, रवि को स्थान-आमंत्रण हेरिटेज रुद्री रोड धमतरी मे रखा गया है।दुर्ग जिला पाटन ब्लॉक ग्राम उरला से आचार्य हरीश व्याख्यान कार्यशाला में शामिल होंगे जिला के प्रतिनिधित्व करेंगे आचार्य हरीश जी ने बताया कि मानस व्याख्यान मंथन सुबह 10 से रात्रि 7 बजे तक एवं सुबह चाय, नास्ता, दोपहर 1.30 से 2.30 तक भोजन अवकाश होगा। समस्त मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष/सचिव, समस्त पदाधिकारी गण, मानस मंडली के साथी, राघवेन्द्र सरकार मानस परिषद, तहसील राजमानस संघ गुरुर एवं मानस शक्ति केंद्र सोनारपारा (उड़ीसा) के पदाधिकारीगण, मानस मंडली के साथीगण एवं छत्तीसगढ़ प्रान्त के समस्त जिला से मानस ब्याख्यान साथियों की उपस्थिति होगी मानस मंथन मे प्रतिभागीयों के लिए 300/ रूपये की सहयोग राशि रखा गया है
*उक्त मानस मंथन कार्यशाला के आचार्य होंगे*
1.श्री महेन्द्र साहू शिक्षक।
2.श्री प्रेम लाल साहू।
3.डां.लोकेश साहू।
4.श्री कोदू राम चन्द्राकर।
5.डां भूषण लाल चन्द्राकर ब्याख्याता
6.श्री प्यारेलाल साहू सेवा निवृत ब्याख्याता जी होंगे। दोपहर भोजन अवकाश के बाद 1.00 घंटा मंच संचालक विधा पर चर्चा एवं 1.00 घंटा संगीत विधा पर चर्चा होगा। मंच संचालक विधा के आचार्य श्री अर्जुन पुरी गोस्वामी जी एवं श्री योगेश्वर साहू जी होंगे, एवं संगीत विधा के आचार्य श्री खिलेन्द्र कुमार साहू (संगीत शिक्षक धमतरी) होंगे*इस पुनीत कार्य के आचार्य हरीश जी को ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष छन्नू बंजारे ,रामकुमार साहू – प्रदेश उपाध्यक्ष सनातन धर्म परिषद छत्तीसगढ़ ने कहा कि आचार्य हरीश जी धर्म के प्रचार के लिए कथा भी करते है और बहुत ही अच्छा प्रवक्ता भी है निरंतर 8 साल से धर्म प्रचार में लगे हुए है आगामी दिसम्बर में शिव महा पुराण कथा उनके मुखारविंद से सुनने को मिलेगा ।,स्टेट बैंक के संचालक अमर साहू ,संतोष साहू समाज सेवक ,सोहन लाल साहू पूर्व सैनिक व शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी ।









