जामुल की बेटी कुसुम भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने घर पहुँचकर दी बधाई

SHARE:

​जामुल/ जामुल की बेटी कुसुम भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित थ्रो बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर न केवल क्षेत्र का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के तत्वाधान में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कुसुम के निवास स्थान पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​कुसुम भारद्वाज की इस गौरवपूर्ण सफलता पर बधाई देने पहुँचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि जामुल जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मेडल जीतना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कुसुम की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि वे आज की युवा पीढ़ी और खासकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।

​इस अवसर पर जामुल नगरपालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार ने भी कुसुम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे दुनिया के किसी भी कोने में तिरंगा लहरा सकती हैं।
​
कुसुम भारद्वाज के निवास स्थान पर बधाई देने और उत्साहवर्धन करने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश साहू, जामुल पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, सरोजनी चंद्राकर, संजय देशलहरे, चंद्र कुमार बर्मन, निशा चन्नेवार, ओंकार प्रसाद निर्मलकर और दिनेश निर्मल सहित कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने कुसुम को मिठाई खिलाकर और फूलों का हार पहनाकर उनके उज्ज्वल खेल जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें