अकादमी ने स्कूल बैग , शिक्षण सामग्री फल मिठाई का किया वितरण

SHARE:

*भिलाई 03 दुर्ग__यूं,तो मनुष्य स्वयं व अपनों के जरूरतों को पूरा करता है मगर किसी जरूरतमंद लोगों के लिए सहयोग प्रदान करें तो उसका अलग ही आनंद है ऐसे ही बच्चों व समाज सेवा के प्रति समर्पित संस्था *शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़* के द्वारा जिला खैरागढ़ विकासखंड छुईखदान के प्राथमिक विद्यालय बांधाटोला के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क, स्कूल बैग, कम्पास , कॉपी ,पेन ,पेंसिल तथा मिठाई फल बिस्कुट व अन्य सामग्री वितरण करने का सराहनीय कार्य किया
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक संजय कुमार मैथिल ,संस्था के अध्यक्ष मीना भारद्वाज के संयोजन में कार्यक्रम संपन हुआ जिसमें संस्था के पदाधिकारी, संरक्षक परसराम साहू , श्रीमती सुषमा हिरवानी, महादेव प्रसाद जायसवाल, महेत्तर देवांगन, नारायण प्रसाद पांडे,श्रीमती सुनीता जनार्दन, श्रीमती किरण शर्मा श्रीमती हेमा चंद्रवंशी,लक्ष्मी देशलहरे, मनीषा वाईकर, हेमंत कुमार साहू तुलसी प्रसाद साहू शांति कुमार साहू, ममता गुरुपंच, विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक मुरली मनोहर वर्मा,के साथ ग्रामीण जन की उपस्थिति रही इस निशुल्क सामग्री वितरण कार्य हेतु विशेष सौजन्य श्रीमती सुषमा हिरवानी श्रीमती ममता गुरुपंच का रहा संस्था के संजय कुमार मैथिल व अध्यक्ष मीना भारद्वाज के द्वारा विद्यालय भवन के लिए भूमि दान करने वाली महिला श्रीमती फूलबाई ध्रुव का सम्मान किया गया, जमीन दान देने वाली महिला ने उद्बोधन में कहा की हमें समाज और बच्चों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना चाहिए इस प्रकार कार्यक्रम के अंत में नारायण प्रसाद पांडे के द्वारा आभार किया गया ग्रामीण जनों को भी मिठाई फल बिस्किट वितरण किया गया सभी बच्चे, पालक व ग्रामीण जन में हर्ष व्याप्त रहा। ग्राम के सरपंच व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने संस्था के सेवा भाव कार्य के प्रति पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें