पाटन में विराजे विघ्नहर्ता: नवयुवक गणेश उत्सव समिति इंदिरा नगर (वार्ड क्र. 01) में भक्तिभाव से आयोजित हुआ गणेशोत्सव

SHARE:

​पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 01, इंदिरा नगर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई है। नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में किया जा रहा है।
​प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरे इंदिरा नगर क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। सुबह और शाम शंखध्वनि के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, माताएं, बहनें एवं बच्चे उपस्थित होकर प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें