मरोदा में अदिति मानव कल्याण सेवा समिति ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर; विधायक ललित चंद्राकर बोले—”रक्तदान ही सबसे बड़ा महादान”

SHARE:

​भिलाई। अदिति मानव कल्याण सेवा समिति मरोदा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं तथा समाजसेवी संस्थाओं के भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने समिति के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है, इस संसार में रक्तदान से बढ़कर और कोई दूसरा दान नहीं हो सकता।” उन्होंने समिति के युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़े रखने और निरंतर समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेविका डॉ. पार्वती कुर्रे, रेड ड्रॉप संयोजक सूरज साहू, सहसंयोजक रामकुमार साहू, पुरेना मंडल भाजपा अध्यक्ष राजू जंघेल, मरोदा वार्ड 17 की पार्षद गजेंद्री कोठारी, वार्ड 18 की पार्षद रेखा देवी, रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शांता शर्मा एवं समाजसेविका संगीता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
​शिविर के दौरान समाज हित में निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले सभी ‘रक्त मित्रों’ और सहयोगी संस्थाओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​इस अवसर पर पाटन के लाल पप्पू साहू, आशाराम साहू, बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, ऋषि कुमार, विक्रम कौशिक, रमन साहू, गुलशन कौशिक, प्रवीण गजेंद्र, धर्मेंद्र नागेश, वीरेंद्र ठाकुर, कैलाश निर्मलकर, डीसी लाल साहू, धर्मेंद्र निषाद, जयप्रकाश, चंदन सिंह, गगन कुमार, शाहबाज खान, यकीन कुमार, वीरेंद्र कुमार, माधवी ठाकरे, गुंजन ठाकरे, सुशील ठाकुर, लीला लाल ठाकुर, छाकेश, द्वारिका प्रसाद, नरेंद्र कुमार, विजय साहू, उमेश साहू, सीताराम साहू, प्रभात साहू, तुषार कुमार, संतोष, महेंद्र कुमार, विष्णु ठाकुर, जितेंद्र, रमेश देवांगन और संतोष कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें