सेवा संकल्प अभियान के तहत “नमो सेवा, अनकही कहानियां – संगीतम नाट्य प्रस्तुति” का आयोजन सामुदायिक भवन में सम्पन्न

SHARE:

गुंडरदेही /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आज *सामुदायिक भवन, गुण्डरदेही* में *”नमो सेवा, अनकही कहानियां – संगीतम नाट्य प्रस्तुति”* का भव्य आयोजन किया गया।
शहीद कौशल शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री के जीवन की प्रेरक, अनकही कहानियों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुति दी गई। छात्राओं ने संगीत और नृत्य के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष, अश्वनी यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, थानसिंह मंडावी, मण्डल अध्यक्ष युवराज मार्कंडेय, प्रकाश सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष सालिक देशमुख, केशवराम साहू, महामंत्रीद्वय शैल महोबिया एवं विनोद चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी मोपेन्द्र साहू, छगन सोनकर, कुणाल कुर्रे, नीतीश सोनकर, गोकुल निषाद, तोमन साहू, भूषण साहू, नमिता साहू, पृथ्वी साहू, सेंतराम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महाविद्यालय परिवार से प्राचार्य * के.डी. चावले*, नोडल अधिकारी *सुश्री श्रद्धा ठाकुर*, बीईओ, सहायक प्राध्यापक पटेल जी, डॉ. लीना साहू सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शुक्ला जी ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें