महुदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आंगन मिलन समारोह, गोद भराई, अन्नप्राशन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद से उत्साहपूर्ण रहा आयोजन

SHARE:

पाटन। मातृशक्ति के सम्मान, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण समाज में जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत महुदा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समारोह में पारंपरिक संस्कारों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बाल विकास का प्रेरक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि “महिलाएं परिवार की शक्ति और समाज की मजबूत आधारशिला हैं। जब महिलाएं जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी, तभी परिवार खुशहाल होगा और समाज विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा। बच्चों को बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अच्छे संस्कार देना हम सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है।”

समारोह के दौरान गर्भवती माताओं की पारंपरिक विधि-विधान से गोद भराई कराई गई तथा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ। इन संस्कारों के माध्यम से मातृत्व के सम्मान और शिशुओं के स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई। वहीं बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों का मन मोह लिया। महिलाओं एवं बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मान भी किया गया।
महुदा में आयोजित इस आंगन मिलन समारोह में श्रीमती कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग,श्रीमती मधु कांता साहू, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष, श्रीमती दामिनी साहू जनपद सदस्य पाटन अमृतसर मंडल से हाल्डरमैन एवं भाजपा महिला पदाधिकारी गण की उपस्थिति में संपन्न हुई

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें