नवरात्रि का दूसरा दिन इंदिरा नगर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्ति और भजनों में लीन हुए भक्त

SHARE:

पाटन /शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दूसरे दिवस पर इंदिरा नगर मे माँ दुर्गा मंदिर में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अलौकिक संगम देखने को मिला। नवरात्रि के द्वितीय दिन माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
​भक्ति, भजन और सेवा भाव में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
​मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष भजन संध्या और महाआरती में बड़ी संख्या में माता रानी के भक्तों ने भाग लिया।
​वर्षों पुरानी परंपरा और अखंड मनोकामना ज्योति
​इंदिरा नगर माँ दुर्गा मंदिर का यह इतिहास वर्षों पुरानी अटूट आस्था और परंपरा का साक्षी रहा है। इस वर्ष भी मंदिर में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की गई हैं।
​मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में माता रानी के दरबार में जो मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है, माँ जगदम्बा उस भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और जीवन से अंधकार दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ज्योति कक्ष में जगमगाती सैकड़ों ज्योतियों के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें