पाटन /नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने के उद्देश्य से 136.03 लाख रुपये (1.36 करोड़ रुपये) की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।
यह गरिमामयी समारोह शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे, वार्ड क्रमांक 03 स्थित ऑडिटोरियम परिसर, पाटन में संपन्न होगा।
नगर पंचायत पाटन के उप अभियंता श्री प्रवीण कुमार साहू एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हेमंत कुमार वर्मा ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए इस समारोह में सादर आमंत्रित किया है।









