भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल की वार्ड 10 में संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा

SHARE:

​भिलाई/सुपेला, भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा दीपक भांडेकर के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 10, शक्ति केंद्र 1/2 की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देना और संगठन को मजबूत करना था।
​बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल देवांगन, अवधेश पांडे, रघुनाथ प्रसाद, सर आचार्य, स्वाति गुप्ता, बूथ अध्यक्ष यीशु लाल बर्वेकर, मेला राम बोरकर, सुमन वर्मा, अजय यादव, राजू साहू, शिव सोनवानी और किशन दहाड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​इसके अलावा मंडल के पदाधिकारी अनवर साहब, सरिता देवानंद तथा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के यशोदा, महामंत्री किरण सिंह, मंत्री सरिता देवांगन, मंत्री वैजयंती चौहान, सुनीता साहू, सुनैना साहू सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।
​बैठक के दौरान शंकर लाल देवांगन एवं दीपक भांडेकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक जानकारी दी और बूथ स्तर पर कार्यप्रणाली को मजबूत करने पर बल दिया। मंच का सफल संचालन सुपेला मंडल के महामंत्री सूर्यकांत बघेल ने किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें