राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंडल सांकरा द्वारा विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन संपन्न

SHARE:

सांकरा-जोंक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंडल सांकरा, खंड पिथौरा द्वारा रविवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सांकरा-जोंक में श्री विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त नायब सूबेदार संजय नायक जी तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह रिंकू बैरागी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विजयादशमी पर्व के महत्व, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं संगठन की भूमिका पर विचार रखे गए। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें