रायपुर में चतुर्थ छत्तीसगढ़ योगासन प्रतियोगिता यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में देवेंद्र नगर बुद्ध विहार रायपुर में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,जिसमें पाटन विकासखंड के बच्चों ने अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि ज्योति साहू योग प्रशिक्षक थी।
प्रतियोगिता में राज्य के अलग अलग जिलों से 250 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में मर्रा से 3 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें, सीनयर पुरुष (65+75) वर्ष आयु वर्ग मे ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में श्री तुलाराम वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया सब जूनियर बालिका (6+12) आयु वर्ग रिदमिक पेयर में मोक्षिता साहू,मानवी धीवर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
बालक (6+12) आयु वर्ग आर्टिस्टिक सिंगल प्रतियोगिता में प्राथमेश कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा है
प्रतियोगिता का उद्देश्य योगासन को खेल के रूप में प्रोत्साहित करना तथा युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं एकाग्रता की भावना का विकास करना है। आयोजन समिति ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति कुंभारे,भीष्म कुमार साहू,चितरंजन साहू रश्मि वर्मा और गजेन्द्र ने किया व अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा है
खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच धीरेन्द्र वर्मा को दिया।
खिलड़ियों को इस उपलब्धि पर डॉ. दिनेश चंद्रवंशी जिला आयुष अधिकारी दुर्ग, डॉ.अनीता साहू,भारत लाल ताम्रकार संतोष यादव खेल प्रभारी वि. ख पाटन,लाला राम वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।






