पाटन के मुख्य मार्गों पर फर्राटा भर रहीं तेज रफ्तार बाइकें, त्योहारी सीजन में बड़े सड़क हादसे को खुला आमंत्रण

SHARE:

​
​पाटन /दीपावली के इस पावन पर्व पर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में पाटन के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार बाइक चालकों के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जिम्मेदार विभागों और प्रशासनिक मौन के बीच यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है।
​
​दीपावली की खरीदारी के चलते इन दिनों पाटन के मुख्य बाजार, बस स्टैंड मार्ग और प्रमुख चौक-चौराहों पर आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का तांता लगा हुआ है। इस व्यस्त समय में भी कुछ वाहन चालक बिना किसी खौफ के अत्यधिक गति और लापरवाही से वाहन चला रहे हैं। कई स्थानों पर दोपहिया वाहनों द्वारा खतरनाक ढंग से ओवरटेकिंग और स्टंट करने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

​जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर सवाल
​स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए थे, लेकिन व्यस्त मार्गों पर पुलिस या प्रशासन की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। मुख्य मार्गों पर नो-एंट्री और गति नियंत्रण के नियमों का पालन न होने के कारण पैदल चलने वाले राहगीर विशेषकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे हर पल दुर्घटना की जद में हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

ढौर में भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हादसों का खतरा, धूल से लोग परेशान, खदानों और क्रेशर प्लांटों के संचालन के बीच सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के इंतजाम नदारद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ट्रिपल इवेंट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा -रेट्रो रिवाइंड की थीम पर नन्हे बच्चों ने ताजा की पुराने दौर की यादें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें