मुद्दा आपका समाचार पत्र के सलाहकार संपादक,वरिष्ठ पत्रकार और लेखक विक्रम जनबंधु का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

SHARE:

​भिलाई। ‘मुद्दा आपका’ समाचार पत्र के सलाहकार संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं आकाशवाणी के पूर्व प्रसारक विक्रम जनबंधु का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
​श्री जनबंधु पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय थे। वे आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय के बड़े भाई थे। मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
​मीडिया जगत में अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, गहन अध्ययन और सहज व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले विक्रम जनबंधु के निधन पर अनेक पत्रकारों, साहित्यकारों और सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
​पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्वर्गीय विक्रम जनबंधु का अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे रामनगर, भिलाई स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

ढौर में भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हादसों का खतरा, धूल से लोग परेशान, खदानों और क्रेशर प्लांटों के संचालन के बीच सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के इंतजाम नदारद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ट्रिपल इवेंट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा -रेट्रो रिवाइंड की थीम पर नन्हे बच्चों ने ताजा की पुराने दौर की यादें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें