विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशियाँ

SHARE:

भिलाई/चरोदा,दीपावली के पावन पर्व पर विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा एक बेहद खूबसूरत और आत्मीय पहल की गई। परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) व राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री एडवोकेट पायल पुपटानी जी के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर टीम ने मिलकर जरूरतमंद और गरीब बच्चों के बीच त्योहार की खुशियाँ बांटीं।
इस विशेष अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने दादर के चरोदा बस्ती में जाकर बच्चों के बीच मिठाई, पटाखे और दीपक का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर बिखरी मासूम मुस्कान और उनकी आँखों की खुशी ने इस दीपावली को सच में सार्थक और समृद्ध बना दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि दिए जलाकर तो हम हर साल अपना घर रोशन करते हैं, लेकिन किसी के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाना ही त्योहार का असली महत्व और संदेश है।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में विश्व मानवाधिकार परिषद के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें स्टेट प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह जी, सुशील झा जी, नवल किशोर जी, के. अरुणा जी और गोपाल सरकार जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया और समाज में सेवा का एक अनूठा संदेश दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

ढौर में भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हादसों का खतरा, धूल से लोग परेशान, खदानों और क्रेशर प्लांटों के संचालन के बीच सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के इंतजाम नदारद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ट्रिपल इवेंट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा -रेट्रो रिवाइंड की थीम पर नन्हे बच्चों ने ताजा की पुराने दौर की यादें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें