बाघमारा बायपास लाइट से जगमगाया, समता कॉलोनी मे अब भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइट की मांग”

SHARE:

बालोद, दीपावली पर्व से पहले शहर के विभिन्न वार्डों को रोशनी से जगमगाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका द्वारा बाघमारा बायपास क्षेत्र में बिजली के खंभे लगाकर रोशनी की व्यवस्था की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर समता कॉलोनी के रहवासी भी दीपावली से पहले अपने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं।

कुंदरूपारा एवं समता कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि श्योर सक्सेस आईटीआई के पास स्थित समता कॉलोनी में बिजली के खंभे तो लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक उन पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। इसके चलते शाम होते ही कॉलोनी की सड़कों और गलियों में अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण भी अब तक नहीं हो पाया है।

रहवासियों के अनुसार कॉलोनी बसे हुए लगभग 7 से 8 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कॉलोनी को अवैध मानने की बात पर भी रहवासियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नगर पालिका द्वारा मकान निर्माण के लिए एनओसी दी गई है और मकानों से नियमित रूप से संपत्ति कर भी वसूला जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि नगर पालिका मकान निर्माण की अनुमति दे रही है और टैक्स ले रही है, तो फिर कॉलोनी को अवैध मानने का आधार क्या है?

रहवासियों का कहना है कि जब नगर पालिका द्वारा बाघमारा बायपास क्षेत्र में खंभे लगाकर रोशनी की व्यवस्था की जा सकती है, तो श्योर सक्सेस आईटीआई के पास स्थित समता कॉलोनी में भी स्ट्रीट लाइट लगाकर दीपावली के अवसर पर रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए।

कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी से मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। विशेष रूप से लगाए गए बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए तथा सीसी रोड निर्माण की दिशा में पहल की जाए, ताकि वर्षों से सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे रहवासियों को राहत मिल सके और उनका क्षेत्र भी दीपावली के पर्व पर रोशनी से जगमगा उठे।
[11/5, 7:27 PM] अमजद बालोद: “बाघमारा बायपास जगमगाया, समता कॉलोनी अब भी अंधेरे में; दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइट की मांग”

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

ढौर में भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हादसों का खतरा, धूल से लोग परेशान, खदानों और क्रेशर प्लांटों के संचालन के बीच सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के इंतजाम नदारद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ट्रिपल इवेंट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा -रेट्रो रिवाइंड की थीम पर नन्हे बच्चों ने ताजा की पुराने दौर की यादें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

ढौर में भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हादसों का खतरा, धूल से लोग परेशान, खदानों और क्रेशर प्लांटों के संचालन के बीच सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के इंतजाम नदारद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ट्रिपल इवेंट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा -रेट्रो रिवाइंड की थीम पर नन्हे बच्चों ने ताजा की पुराने दौर की यादें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

राज्य

शहर चुनें