रानीतराई के स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल का अभाव, परिसर में घूम रहे मवेशी

SHARE:

​पाटन / रानीतराई,पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में बाउंड्रीवाल (चारों तरफ की दीवार) न होने के कारण छात्र-छात्राओं और प्रबंधन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाउंड्रीवाल के अभाव में कॉलेज परिसर पूरी तरह से असुरक्षित बना हुआ है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

​दीवार न होने की वजह से कॉलेज के मुख्य द्वार और मैदान में आवारा मवेशी बेरोकटोक घूमते नजर आते हैं। इससे न केवल कॉलेज परिसर में गंदगी फैल रही है, बल्कि अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मवेशियों के जमावड़े से कक्षाओं के संचालन और परिसर में आने-जाने वाले छात्रों को असुविधा हो रही है।
​स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों की मांग है की महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पक्की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए, ताकि शैक्षणिक माहौल सुरक्षित और सुव्यवस्थित रह सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें