लिली क्षत्रोंई बनी ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल भिलाई चरोदा की ब्लॉक सचिव

SHARE:

विमल थापा भिलाई ——

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार की अनुशंसा से दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिम्हा की अनुमति से ब्लॉक कांग्रेस सेवादल भिलाई 3 चरोदा के ब्लॉक अध्यक्ष भोलानाग ने लिली क्षत्रोंई को ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल भिलाई तीन चरोदा का ब्लॉक सचिव नियुक्त किया है । अहिवारा के छाया महापौर रामपाल नाविक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ती महंगाई दर बिजली वृद्धि पेट्रोल वृद्धि से लोग त्रस्त हो गए हैं एवं आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी को जिताकर जनता भाजपा शासन को मुंहतोड़ जवाब देगी। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नरसिंह ने अपने उद्बोधन ने कहा कि सभी सेवादल के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सेवादल को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता को जोड़कर संगठन को मजबूत करें । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामपाल नाविक छाया महापौर अहिवारा अनिल सिंह प्रदेश सचिव प्रदेश ,बलदेव मेहरा प्रदेश सचिव, दिनेश गुप्ता भिलाई शहर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष ,विप्लव विश्वास जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल, लक्ष्मी बंछोर दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस महिला सेवा दल की जिला अध्यक्ष, de साहब वर्मा पार्षद, विनोद मंडल अध्यक्ष ,आफताब युवा कांग्रेस नेता, बल रेड्डी डिस्टिक कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर, बबीता विश्वास वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल नेता, रामपाल नाविक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें