शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उरला में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी योग दिवस का आयोजन किया गया ।सूर्य की पहली किरण के साथ प्रातः 7:00 बजे से शाला परिसर में तीनों स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में योग का प्रदर्शन व अभ्यास किया गया ।
संस्था प्रमुख एवं संपूर्ण समन्वय श्री महेंद्र कुमार वर्मा , प्रधान पाठक श्रीमती लक्ष्मी नायडू ( प्राथमिक शाला) उच्च श्रेणी शिक्षक श्री संतोष कुमार नेताम , हाई स्कूल का नेतृत्व कर रही श्रीमती निशा चंद्राकर , श्रीमती वर्षा देवांगन , श्रीमती विनीता बंजारे , श्री शत्रुहन लाल ठाकुर , मिडिल स्कूल से श्री महेश राम साहू , श्री फरीद बक्स श्रीमति मोनिका राय मैडम प्राथमिक शाला से श्री लक्ष्मी नारायण बंजारे श्रीमती हेमलता साहू के साथ-साथ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हरीश साहू भी सादर उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में तीनों स्कूल के बच्चों ने अपना योग प्रदर्शन किया , साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगियों ने भी इसमें सहयोग दिया जिसमें श्रीमती कल्याणी साहू , गायत्री साहू , संगीता साहू , लक्ष्मी उमरे , कुसुम साहू , व सरिता पाल सादर उपस्थित थे इस कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु हमारे कर्मचारी श्रीमती द्रोपती साहू और सीमा यादव भी इसकी व्यवस्था में सहयोग दिए । इस वर्ष का योग थीम था योगा फॉर हेल्दी एजिंग
। इस थीम के साथ शासन द्वारा निर्देशित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप बैठकर , लेट कर , और खड़े होकर किए जाने वाला योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। अंत में ओमकार का ध्यान करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ योग संकल्प लिया गया । इसमें सभी को निरोगी होने के लिए योग करने का संदेश दिया गया । सभी बालको , पालको और शिक्षको ने निरंतर योग करने का संकल्प लिया । शांति पाठ के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया।







