“सम्मान, संगठन और संकल्प का संगम बना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 का दीपावली मिलन समारोह, निगम चुनाव की तैयारियों का हुआ शंखनाद।”

SHARE:

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के अध्यक्ष श्री सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में सेक्टर-2 में भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं कांग्रेस की संगठनात्मक मंथन बैठक का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चन्द्राकर एवं विधायक प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र परगनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान खेल जगत में अपनी प्रतिभा से भिलाई का नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान कर उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा करना तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने, आम जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर मंच पर कैम्प ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जी. राजू, खुर्सीपार ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुड्डू खान, ब्लॉक-4 अध्यक्ष श्री सौरभ दत्ता एवं रिसाली ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में कांग्रेस के पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कांग्रेस समर्थित विभिन्न संगठनों के गणमान्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

दीपावली मिलन समारोह ने जहां आपसी सौहार्द, एकजुटता और संगठनात्मक समरसता का संदेश दिया, वहीं मंथन बैठक ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संकल्प दोहराया गया कि सभी कांग्रेसजन आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए आगामी निगम चुनाव में कांग्रेस की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे, इस कार्यक्रम में सेक्टर 2 की वॉर्ड पार्षद साधना सिंह, नोमिन साहू सेक्टर 3 के वार्ड पार्षद सुरेश वर्मा सेक्टर 4 के पार्षद राजेश चौधरी, छाया पार्षद अंजू ध्रुव सेक्टर के पार्षद साकेत चंद्राकर कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी के पार्षद लालचंद वर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर और राजेंद्र अपाले मंडल अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी लक्ष्मण सिंह राहुल शर्मा सेक्टर 2 के युवा नेता हरीश सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

ढौर में भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हादसों का खतरा, धूल से लोग परेशान, खदानों और क्रेशर प्लांटों के संचालन के बीच सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के इंतजाम नदारद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ट्रिपल इवेंट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा -रेट्रो रिवाइंड की थीम पर नन्हे बच्चों ने ताजा की पुराने दौर की यादें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

Horoscope

Weather

और पढ़ें

ढौर में भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से हादसों का खतरा, धूल से लोग परेशान, खदानों और क्रेशर प्लांटों के संचालन के बीच सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के इंतजाम नदारद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में ट्रिपल इवेंट का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा -रेट्रो रिवाइंड की थीम पर नन्हे बच्चों ने ताजा की पुराने दौर की यादें, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण मॉडल

राज्य

शहर चुनें