गुण्डरदेही/ मातर उत्सव कर्मचारी संघ एवं समस्त ग्रामवासी अर्जुनी के तत्वाधान में मातर उत्सव पर्व पर रात्रि कालिन सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 नवम्बर 2026 को अनुरागधारा राजनांदगांव कृत कविता वासनिक एवं हिमानी वासनिक की प्रस्तुति के लिए आमंत्रण दिया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक थानसिंह मंडावी, खिलावन राम साहू ( कर्मचारी संघ मातर उत्सव समिति) मोहन लाल साहू ( विद्युत ठेकेदार) राम प्रसाद साहू ( संचालक गोपी चंदा) अर्जुनी, पोषण लाल साहू, पत्रकार परस साहू उपस्थित थे छ ग की सांस्कृति एवं परम्परा को सहेजने के लिए अपनी कला की पहचान छ ग में ही नहीं दूसरे प्रदेश में भी कविता वासनिक लोक गायिका के लिए प्रसिद्ध है









